Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Apr, 2026 12:05 AM

पंजाब के होशियारपुर में बिजली कट लगने की सूचना है।
होशियारपुर (राकेश): पंजाब के होशियारपुर में बिजली कट लगने की सूचना है। पावरकॉम के सहायक कार्यकारी इंजीनियर सबअर्बन उपमंडल राजीव जसवाल व जे.ई. इंद्रजीत ने कहा है कि 66 के.वी. सबस्टेशन में नसराला से चलते 11 के.वी. फीडर, 11 के.वी. होशियारपुर रोड, 11 के.वी.आनंद फीडर, 11के.वी. जालंधर रोड फीडर, 11 के.वी. बाला जी फीडर की बिजली सप्लाई 9 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी। इसके चलते इन फीडरों से चलती इंडस्ट्री की सप्लाई प्रभावित रहेगी।