Edited By Urmila,Updated: 12 Apr, 2026 10:16 AM

दसूहा के मोहल्ला धोबियां के रहने वाले संदीप महाजन पुत्र रवि महाजन के घर से रहस्यमयी हालात में 340 ग्राम सोना (जिसकी कीमत 50 लाख रुपए है), इसके अलावा 10 लाख रुपए कैश गायब होने का मामला सामने आया है।
दसूहा (झावर/नागला): दसूहा के मोहल्ला धोबियां के रहने वाले संदीप महाजन पुत्र रवि महाजन के घर से रहस्यमयी हालात में 340 ग्राम सोना (जिसकी कीमत 50 लाख रुपए है), इसके अलावा 10 लाख रुपए कैश गायब होने का मामला सामने आया है।
घर के मालिक संदीप महाजन ने दसूहा पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके 13 साल के बेटे, जो 8वीं में पढ़ता है और उसके साथ पढ़ने वाले उसके कुछ नाबालिग दोस्तों को एक महिला और लड़के ने बहला-फुसलाकर अपनी कार में बिठा लिया और इलैक्ट्रिक सिगरेट पिलाई। उन्होंने उसका वीडियो बनाया और बाद में ये लोग उसके बेटे को ब्लैकमेल करते रहे और उसे घर से सोना और कैश लाने के लिए मजबूर करते रहे।
उन्होंने पुलिस को बताया कि डर के मारे उसके लड़के ने धीरे-धीरे उन्हें कुछ सोने के बिस्कुट, सोने के गहने और कैश देता रहा। आखिर में वह उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे से पूछा कि वह इतना परेशान क्यों रहता है। उसने उन्हें पूरी कहानी बता दी। उसके बेटे को वरगला कर उससे 300 ग्राम सोने के कुल 3 बिस्कुट और 40 ग्राम सोने के गहने और 10 लाख रुपए ले लिए गए।
डी.एस.पी. दसूहा बलविंदर सिंह जौड़ा और जांच अधिकारी ए.एस.आई. गुरबचन सिंह ने बताया कि संदीप महाजन के बयानों के आधार पर शैली गोगना पत्नी स्व. सलिंदर गोगना, उसके बेटे और 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here