Punjab : दर्दनाक हादसा: बारिश के पानी से भरे खड्डे में डूबने से दो बच्चियों की मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Jun, 2025 07:19 PM

punjab two girls died after drowning in a pit filled with rain water

फिरोजपुर के गांव खालचीयां जदीद में बारिश के पानी से भरे खड़े में डूब कर करीब 4 वर्ष और करीब 5 वर्ष की दो बच्चियों की मौत हुई है।

फिरोजपुर  (कुमार) : फिरोजपुर के गांव खालचीयां जदीद में बारिश के पानी से भरे खड़े में डूब कर करीब 4 वर्ष और करीब 5 वर्ष की दो बच्चियों की मौत हुई है। इस घटना को लेकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और पुलिस द्वारा बच्चों के पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भेजे गए हैं।

इन छोटे-छोटे बच्चों की मां और पारिवारिक सदस्यों ने गांव के भट्ठा मालिकों पर गांव का पानी समेटने के लिए खोदे गए खड्डों को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। लोगों ने बताया कि इन खड्डों में पिछले दिनों हुई बारिश का पानी भरा हुआ था और अचानक खेलते हुए बच्चे इस खड्डे में डूब गए। उन्होंने कहा कि अगर यह खड्डे ना खोदे गए होते तो बच्चों ने नहीं डूबना था । लोगों ने बताया कि इन खड्डों को भरने के लिए उन्होंने भट्ठा मालिकों से कई बार कहा था। इस घटना में मरी बच्ची की मां ने बताया कि वह भट्ठे पर काम करती हैं और उनकी बच्चियां उनके पीछे-पीछे जा रही थी तो अचानक पैर फिसल गया जिससे वह खड्डे में गिर गईं और उनकी मौत हो गई

दूसरी और भट्ठा मालिक ने अपना पक्ष देते हुए बताया कि उसने गांव में जमीन ठेके पर लेकर ईंट का भट्ठा लगाया हुआ है और सारे गांव का तथा बारिश का पानी उनके भट्ठे में आता था जिससे उनकी सारी ईंटें पानी में नष्ट हो जाती थी तो गांव वालों ने ही उसको खड्डा खोदने का सुझाव दिया था और उसे कहा था कि अगर यहां खड्डा खोदा होगा तो सारा पानी उसमें चला जाया करेगा और उसका नुकसान नहीं होगा। भट्ठा मालिक ने कहा कि उसे भी इन बच्चों की मौत का बहुत दुख है मगर इसमें उसका कोई कसूर नहीं है।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा बच्चों के पारिवारिक सदस्यों के बयान लिए जा रहे हैं और बयानों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन बच्चों का पोस्टमार्टम होने के उपरांत शव के परिवार को सौंप दिए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!