Punjab में इंसानियत शर्मसार, बुजुर्ग पर ढाए कहर की वायरल हो रही वीडियो

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Apr, 2026 02:53 PM

amritsar viral

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब महिला कमीशन ने सख्त एक्शन लिया है।

अमृतसर(रमन): शहर के ग्रीन एवेन्यू से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला पर उसके ही बेटे और बहू द्वारा तशदद ढाई गई। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बुजुर्ग महिला को जंजीरों से बंधा हुआ देखा जा सकता है।

क्या है वायरल वीडियो

जानकारी के अनुसार ग्रीन एवेन्यू में एक 75 साल की महिला को उसके बेटे और बहू ने जंजीरों से बांध दिया। इस शर्मनाक हरकत का पता तब चला जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला को उसके बेटे और बहू द्वारा बांधा गया है।

महिला आयोग ने लिया एक्शन

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब महिला कमीशन ने सख्त एक्शन लिया है। महिला आयोग ने अमृतसर पुलिस कमिशनर को मामले को लेकर नोटिस जारी कर दिया है। इसके अलावा इस मामले में कई समाजसेवी भी सामने आए हैं जो कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। वहीं पुलिस ने भी इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में बहू और बेटे पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!