Amritsar रेलवे स्टेशन परिसर के बाथरूम के पास नशे में झूमती मिली महिला, वीडियो वायरल

Edited By Vatika,Updated: 23 May, 2026 12:18 PM

drugs in amritar

रेलवे स्टेशन परिसर स्थित बाथरूम के पास नशे में धुत एक महिला मिली।

अमृतसर (जशन) : रेलवे स्टेशन परिसर स्थित बाथरूम के पास नशे में धुत एक महिला मिली। जिसकी किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दी जोकि जमकर वायरल हो गई है। लोग सरकार की नशों विरुद्ध मुहिम की खिल्ली उड़ा रहे हैं।

इस मामले में थाना जी.आर.पी. के एस.एच.ओ. श्याम सुंदर का कहना है कि उक्त महिला की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन और आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का उद्देश्य महिला को ढूंढना और उसका इलाज करवाना है।

वहीं नशे में झूमती महिला की उक्त वीडियो सामने आने के बाद शहर में नशे के बढ़ते मामलों पर नई बहस छिड़ गई है। लोग प्रशासन और पुलिस के नशा खत्म करने के दावों पर सवाल उठा रहे हैं। यह वीडियो रेलवे स्टेशन के वॉशरूम का बताया जा रहा है, जहां महिला कथित तौर पर काफी देर तक नशे की हालत में रही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!