Punjab : PRTC चालक पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला, पगड़ी उतारी, भारी हंगामा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Nov, 2024 05:22 PM

punjab prtc driver attacked by bike riding youths

लुधियाना के गिल रोड पर उस समय बड़ा हंगामा मच गया, जब एक बस और मोटरसाइकिल की अचानक टक्कर के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मोटरसाइकिल चालक ने अपने साथियों को भी मौके पर बुला लिया।

लुधियाना (गणेश) : लुधियाना के गिल रोड पर उस समय बड़ा हंगामा मच गया, जब एक बस और मोटरसाइकिल की अचानक टक्कर के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मोटरसाइकिल चालक ने अपने साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद युवक बस चालक के साथ हाथापाई करने लगे। मोटरसाइकिल चालक और उसके साथियों ने बस चालक की पिटाई कर दी और उसकी पगड़ी तक उतार दी। बस कंडक्टर का कहना है कि युवकों ने आते ही उसका बैग व मोबाइल भी छीन लिया और ड्राइवर के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। वहीं, इसके बाद बस चालकों ने बसें रोककर सड़क जाम करने की भी कोशिश की।

वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दोनों पक्षों को थाने पहुंचने के लिए कहा। पूरे मामले पर जब पुलिस अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी, सड़क चालू है और कोई जाम नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!