Punjab के युवक की मलेशिया में दिल का दौरा पड़ने से मौत, 3 साल पहले गया था विदेश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jul, 2026 08:50 PM

youth from punjab dies of heart attack in malaysia

पंजाब के जगराओं के निकटवर्ती गांव पोना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। गांव के रहने वाले कमल कपूर सिंह की मलेशिया में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा...

जगराओं। पंजाब के जगराओं के निकटवर्ती गांव पोना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। गांव के रहने वाले कमल कपूर सिंह की मलेशिया में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के अनुसार, कमल कपूर सिंह करीब तीन वर्ष पहले परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और बेहतर भविष्य की तलाश में मलेशिया गए थे। उनका उद्देश्य विदेश में मेहनत-मजदूरी कर परिवार का कर्ज उतारना और घर की आर्थिक परेशानियों को दूर करना था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। उनकी मौत की खबर जैसे ही गांव और परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि कमल कपूर सिंह की मां पहले ही अपने पति को खो चुकी हैं और अब इकलौते बेटे की मौत ने उन्हें पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग लगातार परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!