पंजाब: Thar में आई दबंग पत्नी, फिल्मी स्टाइल में आरोपी पति को पुलिस कस्टडी से लेकर फरार

Edited By VANSH Sharma,Updated: 28 Mar, 2026 11:22 PM

punjab accused escapes police custody with wife s help

घटना के बाद इलाके में तुरंत नाकाबंदी कर दी गई और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

पंजाब डेस्क: अमृतसर में उस समय हड़कंप मच गया जब ठगी के आरोपी संजय सिंह को उसकी पत्नी पुलिस कस्टडी से ही फिल्मी अंदाज में छुड़ाकर फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा ही था कि करीब एक घंटे के भीतर वह भीड़ और ट्रैफिक जाम का फायदा उठाकर पुलिस की गाड़ी से निकल गया और पहले से खड़ी पत्नी की थार गाड़ी में बैठकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस संजय सिंह को लेकर जा रही थी। क्रिस्टल चौक के पास भारी ट्रैफिक जाम के कारण जैसे ही पुलिस की गाड़ी रुकी, आरोपी दरवाजा खोलकर भीड़ में घुस गया और वहां मौजूद पत्नी के साथ थार गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में तुरंत नाकाबंदी कर दी गई और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक करतारपुर थाने में संजय सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। वर्ष 2017 में प्रॉपर्टी डीलर बलवंत सिंह के खिलाफ जाली दस्तावेजों के जरिए जमीन का मुख्तारनामा बनाने का केस दर्ज हुआ था, जो अभी कोर्ट में लंबित है। इसके बावजूद संजय सिंह ने फर्जी कागजात तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री करवा दी, जिसमें जांच के दौरान उसे दोषी पाया गया।

घटना के बाद पुलिस ने संजय सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!