रंधावा की पत्नी ने बयां की सुसाइड की पूरी कहानी, बोली- "पंजाब में सरकार-पुलिस भुल्लर की, हो CBI जांच"

Edited By Vatika,Updated: 24 Mar, 2026 12:40 PM

randhawa suicide case

वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में नया मोड़ सामने आया है।

अमृतसर: वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में नया मोड़ सामने आया है। पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

उपिंदर कौर के अनुसार, उसके पति पर टेंडर को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।  अक्टूबर 2025 में गोदामों के टेंडर निकले थे, जिनमें मंत्री के पिता ने भी आवेदन किया था। टेंडर मंजूर न होने पर पति को धमकियां मिलने लगीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री और उसके सहयोगियों ने उसके पति को डराया-धमकाया और टेंडर अपने पक्ष में करने का दबाव बनाया। यहां तक कि परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दी गईं। 13 मार्च को उसके पति को घर में बने दफ्तर में बुलाया गया, जहां मंत्री, उसका पिता, पीए और अन्य लोग मौजूद थे। अंदर जाते ही पति के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मंत्री ने पिस्टल दिखाकर उसे डराया और बट से सिर पर वार भी किया।

यहां तक कि पति ने कई बार स्पष्ट किया था कि टेंडर को रद्द कर किसी के नाम जारी करने का अधिकार उनके पास नहीं है और वे नियमों के खिलाफ कोई काम नहीं कर सकते। इसके बावजूद उन पर लगातार दबाव बनाया गया।  मंत्री के पिता ने यहां तक कहा कि तू किस चीज का मंत्री है, जो तेरे कहने पर दो टके का अफसर तेरे बाप के नाम पर टेंडर भी जारी नहीं कर सकता। इस बात पर गुस्से में मंत्री ने जेब से पिस्टल निकाला और उसका बट मेरे पति के सिर पर मारा। इसके बाद मंत्री ने पिस्टल मेरे पति की कनपटी पर रखकर कहा कि हमारे कहे पर नहीं चलता, अब देखना, हम तेरा क्या हश्र करेंगे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पति काफी तनाव में थे और परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित थे। साथ ही भुल्लर की गिरफ्तारी के बावजूद उपिंदर कौर संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने मामले की CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि उन्हें पंजाब पुलिस की निष्पक्षता पर भरोसा नहीं है और सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र जांच जरूरी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!