सांसद अरोड़ा ने एक साल में राज्यसभा में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

Edited By Urmila,Updated: 29 Apr, 2023 03:25 PM

mp arora raised many important issues in rajya sabha in one year

राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना प्रथम वर्ष पूरा होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा।

लुधियाना (जोशी): राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना प्रथम वर्ष पूरा होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा, ‘‘पहला साल उपलब्धियों और निराशाओं के अनुभव भरा रहा है। सबसे बड़ी निराशा संसद में बहस के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाना है।’’ अरोड़ा ने 21 मार्च 2022 को लुधियाना से ‘आप’ उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था। उन्हें र्निवरोध चुना गया और 10 अप्रैल 2022 को अधिसूचना जारी की गई। शपथ 2 मई 2022 को ली गई। उच्च सदन में अपने प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, ‘‘व्यवधानों के बावजूद मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की। 78 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत के मुकाबले मेरी उपस्थिति 81 प्रतिशत थी और 45.29 के राष्ट्रीय औसत के मुकाबले 73 सवालों के जवाब मिले। अरोड़ा ने जिन प्रमुख मुद्दों को उठाया, वे सस्ती स्वास्थ्य देखभाल, किसान, नागरिक उड्डयन, एन.एच.ए.आई., कपड़ा उद्योग, रेलवे और कई अन्य से संबंधित थे।

उन्होंने कहा कि हलवारा हवाई अड्डे को उड़ान भरने में मेरा प्रयास रंग लाया और इसे लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से रिकॉर्ड समय में पूरा किया जाएगा। सभी एन.एच.ए.आई. परियोजनाओं को राज्य में फास्ट ट्रैक पर रखा गया। इसके अलावा, लुधियाना में एन.एच.ए.आई. द्वारा 4 और पुलों को मंजूरी दी गई और लगभग 500 करोड़ रुपए के निवेश के साथ लुधियाना में रेलवे स्टेशन का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा लुधियाना में ई.एस.आई. अस्पताल को अपग्रेड करके 300 से बढ़ाकर 500 बैड करने का वादा किया है। 

लुधियाना में सभी फोकल प्वाइंट सड़कों का लगभग 10 वर्षों के बाद पुनर्निर्माण उनकी पहल पर पी.एस.आई.ई.सी. और एम.सी. द्वारा किया जा रहा है। राज्य स्तर पर कई मुद्दों का समाधान किया गया। पहले वर्ष के लिए सभी एम.पी. लैड फंड स्वीकृत किए गए हैं। 90 प्रतिशत धनराशि शैक्षिक और स्वास्थ्य संस्थानों को दी गई है। साथ ही उन्होंने समय-समय पर पुलिस कमिश्नर, लुधियाना और अन्य संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था पर चर्चा की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!