फिर टली सांसद कंगना रनौत के मानहानि मामले की सुनवाई, अब 28 अप्रैल को होगी पेशी

Edited By Kalash,Updated: 08 Apr, 2026 10:40 AM

kangana ranaut defamation case court hearing

सांसद कंगना रनौत के खिलाफ बठिंडा की अदालत में चल रहे मानहानि केस में मंगलवार को होने वाली सुनवाई 28 अप्रैल तक टल गई।

बठिंडा (विजय): सांसद कंगना रनौत के खिलाफ बठिंडा की अदालत में चल रहे मानहानि केस में मंगलवार को होने वाली सुनवाई 28 अप्रैल तक टल गई। जज के छुट्टी पर जाने से सुनवाई नहीं हो सकी। माता महिंदर कौर के वकील रघबीर सिंह बहणीवाल ने बताया कि अदालत में 2 गवाहों सुरजीत सिंह फूल व गुरप्रीत सिंह की गवाही होनी थी, लेकिन जज के छुट्टी पर होने से गवाही मुकम्मल नहीं हो सकी। 

उन्होंने बताया कि अदालत में उन्होंने कंगना रनौत का पासपोर्ट जब्त करने का आवेदन दिया था, जिस पर भी सुनवाई होनी थी पर वह भी नहीं हो सकी। सुनवाई की अगली तारीख 28 अप्रैल को निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि दिल्ली में किसान धरने के दौरान सांसद कंगना रणौत ने माता महिंदर कौर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ अदालत में मानहानि का केस दायर किया गया था, जिस पर लगातार सुनवाई चल रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!