Jalandhar में हत्या की सनसनीखेज वारदात: जीजे ने साले को उतारा मौत के घाट

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 Mar, 2026 08:52 PM

sensational murder in jalandhar brother in law kills wife s brother

देहात में व्यक्ति का कत्ल किया गया। मिली जानकारी के अनुसार जीजे ने साले का गला दबाकर हत्या की। सदर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आते जंडियाला पुलिस चौकी के पंडोरी मुशारकती गांव में प्रवासी मजदूर ने गला घोंटकर हत्या की है।

जालंधर: देहात में व्यक्ति का कत्ल किया गया। मिली जानकारी के अनुसार जीजे ने साले का गला दबाकर हत्या की। सदर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आते जंडियाला पुलिस चौकी के पंडोरी मुशारकती गांव में प्रवासी मजदूर ने गला घोंटकर हत्या की है। मृतक की पहचान राजा राम कुट्टो पुत्र प्रवासी ऋषि निवासी चिकली डुंगरी जिला पूर्णिया (बिहार) के रूप में हुई है।

चौकी प्रभारी जंडियाला जसवीर चंद ने बताया कि मृतक राजा राम पिछले 20 वर्षों से बलकार सिंह पुत्र गुरदेव सिंह की पंडोरी मुशारकती में बुंडाला रोड पर स्थित कुएं पर काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि राजा राम की हत्या उसके रिश्तेदारी जीजा राजकुमार पुत्र शाम लाल ने की थी, जो उत्तर प्रदेश के बाजपुर निवासी है और एक इंटरलॉकिंग फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!