बहू ने अपने ही घर में की चोरी, गहनों से भरी प्रेमी की झोली

Edited By Mohit,Updated: 22 Jul, 2019 10:11 PM

ludhiana hindi news

मामला घर से चार लाख रुपयों के सोने के आभूषणों के चोरी का, घर की बहू ने ही गहने चोरी कर प्रेमी को दिए और खुद ही आधी रात को चोरी का रच दिया ड्रामा।

फिल्लौर(भाखड़ी): मामला घर से चार लाख रुपयों के सोने के आभूषणों के चोरी का, घर की बहू ने ही गहने चोरी कर प्रेमी को दिए और खुद ही आधी रात को चोरी का रच दिया ड्रामा।

फिल्मी अंदाज में की चोरी
प्राप्त सूचना के अनुसार स्थानीय श हर के मोहल्ला मधुरापुरी के रहने वाले जसवंत के घर गत दिवस मध्य रात्रि को उनकी बहू मीना ने चोर-चोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। बहू के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका पति विकास ससुर जसवंत और घर के अन्य सदस्य भी जाग गए व बहू के बताने पर चोरों का पीछा करते मोहल्ले में इधर-उधर दौड़े जब कोई भी चोर नजर नहीं आया तो उसका ससुर व पति घर वापिस लौट आए। उन्होंने आकर देखा कि घर से 9 तोले सोना और नकदी गायब है।

घर का पूरा सामान बिखरा देख पुलिस को किया सूचित
ससुर जसवंत ने बताया कि घर पहुंच उन्होंने देखा कि कमरे में अलमारी और पेटी खुली पड़ी हैं, घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। यही नहीं पेटी के उपर पड़ा टी.वी. चोरों ने उठाकर जमीन पर रखा हुआ था। जिस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर ए.एस.आई. निर्मल सिंह ने पहुंचकर जब जांच पड़ताल शुरू की तो देखा कि जिस दीवार को फांद कर चोर फरार हुए थे वहां कोई निशान नहीं था, घर की पेटी और अलमारी को लॉक लगाकर बंद किया था, उन्होंने तालों को बिना तोड़े खोला पाया गया। जिससे पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि चोर कोई बाहर का नहीं बल्कि घर का ही है।

पुलिस ने ऐसे उठाया घटना से पर्दा
प्रात: थाना प्रभारी इंस्पैक्टर प्रेम सिंह पुलिस पार्टी के साथ मोहल्ले में पहुंच वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक करवाए तो उन्हें कोई चोर नजर आया ही नहीं। प्रेम सिंह जसवंत के घर पहुंचे और उन्होंने अलमारी से फिंगर प्रिंट लेने की बात कही, जिसमें से 9 तोले सोना और नकदी चोरी हुए थे और साथ में परिवार वालों के फिंगर प्रिंट लेने की बात कही तो थाना प्रभारी प्रेम सिंह का यह तरीका बिल्कुल फिट बैठ गया। बहू मीना ने अपनी सास को कमरे में ले जाकर चोरी के झूठे ड्रामेे से पर्दा उठा दिया। 

उसने पुलिस को बताया कि उसने एक दिन पहले ही घर में पड़े 9 तोले के सोने के गहने और नकदी चोरी कर अपने प्रेमी को दे दिए और आधी रात को खुद ही पूरा सामान बिखेर  चोर-चोर चिल्लाना शुरू कर दिया। जिससे सभी यह ही समझें कि सोने के गहने और नकदी चोर ले गए। मीना को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई और उसके बताने पर पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। प्रेमी ने इतना कबूल कर लिया है कि उसके मीना के साथ पिछले आठ महीने से अवैध संबंध हैं। मीना की शादी हुए 8 वर्ष हो चुके हैं, बच्चे 8 और 5 वर्ष के लड़के भी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!