Punjab: ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Edited By Kamini,Updated: 18 Sep, 2026 12:53 PM

three accused arrested for stealing a tractor

पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

खरड़ (अमरदीप सिंह सैनी): पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। थाना सदर खरड़ पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामलों की जांच के दौरान 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान इनके कब्जे से 4 ट्रैक्टर, 3 ट्रॉली, एक गड्ढा खोदने वाली मशीन और बिजली के स्टील के तार के 8 रोल बरामद किए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए DSP खरड़-1 ईशान सिंगला और थाना सदर खरड़ के SHO इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार, महिंद्रा 265 DI ट्रैक्टर नंबर (UP23 AU2516) 29 जुलाई 2026 को चोरी हो गया था।

PunjabKesari

इस संबंध में थाना सदर खरड़ में मामला दर्ज किया गया था। इसी तरह, 7 सितंबर की रात को महिंद्रा स्वराज 744 ट्रैक्टर नंबर (PB27 M7957) की चोरी के संबंध में 10 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान शेरा पुत्र राजू निवासी गांव साहिबाजपुर रोड, हनुमान मंदिर के पास, रायकोट, लुधियाना को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर हिमांशु कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी गांव राम शेरगढ़, थाना हसनपुर जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश को मेरठ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान हिमांशु कुमार ने एक ट्रैक्टर चोरी करने की जानकारी दी, जिसके आधार पर थाना सदर खरड़ की टीम ने 4 ट्रैक्टर और 3 ट्रॉली बरामद कीं।

इसके बाद, समीर अंसारी पुत्र हमाद अंसारी निवासी न्यू सलेमपुर, पूर्वी दिल्ली को उससे पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, उसके पास से गड्ढा खोदने वाली मशीन और बिजली के स्टील के तार के 8 रोल बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शेरा, हिमांशु कुमार और समीर अंसारी के रूप में हुई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस इस मामले से जुड़ी अन्य चोरियों या व्यक्तियों की भी जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!