Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Sep, 2026 07:32 PM

क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं के कारण स्थानीय लोगों की रातों की नींद और दिन का चैन हराम हो गया है।
तलवाड़ा (जोशी): क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं के कारण स्थानीय लोगों की रातों की नींद और दिन का चैन हराम हो गया है। चोरों द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम देने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामले में तलवाड़ा के टेरेस रोड से एक जीप चोरी होने के कारण इलाके के लोगों में डर और दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
जानकारी के अनुसार, टेरेस रोड के रहने वाले कृष्ण कुमार घई पुत्र देस राज के घर के बाहर से चोरों द्वारा एक जीप नंबर पी.बी.07-ए.ई.-5208 चोरी कर ली गई। घई परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका ड्राइवर 25 सितम्बर की रात को गाड़ी घर के बाहर खड़ी करके अपने घर चला गया था। अगली सुबह जब ड्राइवर चाबी लेकर गाड़ी के पास पहुंचा, तो वहां से जीप गायब थी। जांच के दौरान पता चला कि अज्ञात चोर रात करीब 3 बजे गाड़ी चोरी करके ले गए हैं। इस चोरी की घटना की सूचना तुरंत तलवाड़ा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची तलवाड़ा पुलिस ने पीड़ित परिवार के सहयोग से आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों और चोरी हुई जीप की तलाश में जुट गई है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।