दीनानगर बाईपास पर बजरी से भरा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

Edited By Kalash,Updated: 17 Sep, 2026 05:14 PM

accident truck overturn

दीनानगर में रावी पैलेस बाईपास पर आज उस समय हादसा हो गया जब पठानकोट से अमृतसर की ओर जा रहा बजरी से भरा ट्रक अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): दीनानगर में रावी पैलेस बाईपास पर आज उस समय हादसा हो गया जब पठानकोट से अमृतसर की ओर जा रहा बजरी से भरा ट्रक अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटने के कारण मौके पर कुछ समय के लिए आवाजाही प्रभावित हो गई। 

जानकारी के अनुसार ट्रक पूरी तरह बजरी से लदा हुआ था और पठानकोट से अमृतसर जा रहा था। रावी पैलेस बाईपास के पास पहुंचने पर किसी कारण ट्रक बेकाबू हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक में भारी मात्रा में बजरी भरी हुई थी।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में ट्रक ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी राहत की सांस ली क्योंकि उसके शरीर पर खरोंच तक नहीं आई। हादसे की जानकारी मिलते ही SSF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। टीम ने प्रभावित सड़क पर ट्रैफिक को ठीक करने के लिए कार्रवाई की, जिसके बाद ट्रैफिक बहाल हो गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!