Edited By Kalash,Updated: 09 Sep, 2026 10:31 AM

विधानसभा हलका दीनानगर के अधीन आते गांव अवांखा की छप्पड़ पीर कॉलोनी में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां छीनने का मामला सामने आया है।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): विधानसभा हलका दीनानगर के अधीन आते गांव अवांखा की छप्पड़ पीर कॉलोनी में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां छीनने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बुजुर्ग महिला कुशाल्या देवी पत्नी शिव दयाल निवासी गांव रतड़मा, जिला पठानकोट अपनी बेटी से मिलने अवांखा कॉलोनी आई थीं। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक कथित तौर पर पानी पीने के बहाने घर में आए।
परिवार के मुताबिक घर में घुसने के बाद युवकों ने बुजुर्ग महिला के कानों में पहनी सोने की बालियां छीन ली और मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से भाग गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
इस घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार युवक दिख रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच करने, कथित दोषियों को गिरफ्तार करने और चोरी हुई सोने की बालियां बरामद करने की मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here