तरनतारन में दर्दनाक वारदात! पूर्व फौजी ने कार से कुचलकर सास व बहू को मौत के घाट उतारा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Sep, 2026 11:51 PM

mother in law and daughter in law run over and killed by a car

मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक पूर्व फौजी द्वारा घर आई महिला और उसकी सास को कार से कुचलकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

तरनतारन (रमन) : मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक पूर्व फौजी द्वारा घर आई महिला और उसकी सास को कार से कुचलकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना सरहाली पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना सरहाली पुलिस को दिए बयान में झिलमिल सिंह पुत्र सरदारा सिंह निवासी फेरूमान, जिला अमृतसर ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 24 सितंबर को वह अपनी बहन राजबीर कौर पत्नी भुपिंदर सिंह निवासी चौधरीवाला, नौशहरा पन्नूआं से मिलने आया था। उसकी बहन राजबीर कौर और उसकी सास सुरजीत कौर पत्नी स्वर्गीय नरिंदर सिंह निवासी चौधरीवाला अपने पड़ोसी बलदेव सिंह उर्फ फौजी पुत्र अर्जन सिंह के घर किसी काम से गई थीं।

झिलमिल सिंह ने बताया कि शाम करीब 6 बजे वह उनकी गली में टहल रहा था। इसी दौरान उसने बलदेव सिंह को उसकी बहन राजबीर कौर और सुरजीत कौर के साथ किसी बात को लेकर ऊंची आवाज में बहस करते सुना। आवाज सुनकर जब वह बलदेव सिंह के घर पहुंचा तो घर का बाहरी गेट खुला था और दोनों महिलाएं आंगन में कुर्सियों पर बैठी हुई थीं।

इसी दौरान बलदेव सिंह गुस्से में अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार में बैठ गया और कार स्टार्ट कर तेज रफ्तार से जान से मारने की नीयत से राजबीर कौर और सुरजीत कौर के ऊपर चढ़ा दी। कार की चपेट में आने से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर मचाने पर आरोपी अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद झिलमिल सिंह और हरजीत सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी चौधरीवाला ने दोनों घायल महिलाओं को गुरु नानक देव सुपर स्पैशलिटी अस्पताल, तरनतारन में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान राजबीर कौर और सुरजीत कौर की मौत हो गई।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!