शादी के मंडप में अचानक पहुंची पुलिस, COUPLE को पास से देखा तो सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई (video)

Edited By Vatika,Updated: 11 Jun, 2021 05:47 PM

अमृतसर जिले के थाना मोहकमपुरा के अधीन पड़ते इलाका मोहकमपुरा संधू कालोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई

अमृतसर (सुमित): अमृतसर जिले के थाना मोहकमपुरा के अधीन पड़ते इलाका मोहकमपुरा संधू कालोनी के एक घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस ने एक लड़का-लड़की का विवाह रुकवा दिया। पुलिस अनुसार लड़के का विवाह एक नाबालिग लड़की के साथ किया जा रहा था। विवाह वाले लड़के की उम्र 19 साल है, जबकि लड़की की उम्र 16 साल बताई जा रही है, जबकि सूत्र बता रहे हैं कि उसकी उम्र 14 साल है। उक्त जानकारी एक समाज सेवीं संस्था ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने विवाह वाले घर पहुंच कर विवाह को रोक दिया।

PunjabKesari

 पत्रकार ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहकमपुरा संधू कालोनी में एक 16 साल की लड़की का विवाह 19 साल के लड़के अनमोल के साथ किया जा रहा था। विवाह के संबंध में घर में प्रोगराम रखा गया था, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। लड़के और लड़की वालों के रिश्तेदार भी पहुँचे थे लेकिन विवाह वाले लड़के ने कहा कि लड़की के घर वालों ने उसे बाहर निकाला हुआ है।

घर में जब विवाह की रस्म पुरी हो गई तो दोनों को फेरे के लिए गुरुद्वारा साहिब में ले गए, जहां गुरूद्वारे की समिति ने इस विवाह को करवाने से मना कर दिया, क्योंकि लड़की नाबालिग़ थी। गुरुद्वारा साहिब के समिति सदस्यों ने इसकी जानकारी समाज सेवीं संस्था और पुलिस को दे दी। घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो परिजनों ने दोनों को किसी के घर छिपा दिया, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!