श्री बाला जी मंदिर में माथा टेकने आए Couple का भारी हंगामा, कैमरे में कैद हुई घटना

Edited By Vatika,Updated: 17 Sep, 2026 09:20 AM

bala ji mandir ludhiana

थाना शिमलापुरी के अंतर्गत आती जीतो मार्केट स्थित 'संकट मोचन श्री बाला जी मंदिर' में माथा

लुधियाना (राज): थाना शिमलापुरी के अंतर्गत आती जीतो मार्केट स्थित 'संकट मोचन श्री बाला जी मंदिर' में माथा टेकने आए एक दंपति द्वारा मर्यादा भंग करने और टोकने पर गुंडे बुलाकर खूनी तांडव मचाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला पर आरोप है कि उसने मंदिर में स्थापित मूर्तियों के साथ अनुचित छेड़छाड़ की। जब मंदिर के पंडित और मौजूद श्रद्धालुओं ने उसे ऐसा करने से रोका, तो महिला ने फोन कर बाहर से 5 से 7 असामाजिक तत्वों को बुला लिया।

सीसीटीवी  कैमरों में कैद हुई घटना 
बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर श्रद्धालुओं के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हाथापाई और गुंडागर्दी के दौरान शनि देव जी का त्रिशूल टूट गया और माता शेरावाली की पवित्र मूर्ति खंडित हो गई। मंदिर में बेअदबी और तोड़फोड़ की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी  कैमरों में कैद हो गई है। घटना के बाद से इलाके के श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित रिशव ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि उक्त पति-पत्नी पहली बार मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। दर्शन के दौरान महिला ने मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए श्री बाला जी महाराज की मूर्ति को अनुचित ढंग से छूना शुरू कर दिया और खुद ही मूर्ति पर सिंदूर लगाने लगी।

5 से 7 बाहरी युवक मंदिर परिसर में जबरन घुसे
मंदिर के पंडित रिशव और वहां पूजा-अर्चना कर रहे अन्य श्रद्धालुओं ने जब महिला को मंदिर के नियमों व मर्यादा का हवाला देते हुए ऐसा करने से मना किया, तो महिला शांत होने के बजाय आगबबूला हो गई। उसने पंडित और श्रद्धालुओं के साथ तीखी बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां देने लगी। विवाद बढ़ने पर महिला ने किसी की बात नहीं सुनी और अपने मोबाइल से फोन कर गुंडों को मंदिर बुला लिया। पंडित रिशव के अनुसार, फोन करने के महज कुछ ही मिनटों के भीतर दोपहिया वाहनों पर सवार होकर 5 से 7 बाहरी युवक मंदिर परिसर में जबरन घुस आए। बदमाशों ने आते ही बिना कोई बात किए या कारण पूछे मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं और सेवादारों पर हमला बोल दिया। पवित्र मंदिर परिसर को अखाड़ा बनाते हुए बदमाशों ने लात-घूंसे और डंडे बरसाए। इस अचानक हुए कायरतापूर्ण हमले में मंदिर में मौजूद दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। हमलावरों द्वारा की गई धक्का-मुक्की और तोड़फोड़ के दौरान मंदिर में स्थापित भगवान की पवित्र मूर्तियों की भारी बेअदबी हुई। बदमाशों के तांडव के चलते मंदिर में स्थापित शनि देव जी की मूर्ति का त्रिशूल टूट कर गिर गया, जबकि माता शेरावाली की पावन प्रतिमा की उंगली भी खंडित हो गई। भगवान की मूर्तियों के खंडित होने और मंदिर में खून-खराबा होने की खबर फैलते ही आसपास के दुकानदार, स्थानीय निवासी और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि भारी संख्या में मंदिर के बाहर जमा हो गए, जिससे इलाके में भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!