PSEB सप्लीमेंट्री एग्जाम पर कैमरे की नजर, माइक से आवाज भी सुन रहा Board

Edited By Vatika,Updated: 03 Sep, 2026 11:36 AM

pseb supplementary exam

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए इस बार कड़ी निगरानी

लुधियाना (विक्की): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए इस बार कड़ी निगरानी व्यवस्था की गई है। पहली बार ऐसी व्यवस्था हुई है कि पूरे पंजाब में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों के जरिए PSEB नजर रख रहा है। खास बात यह है कि इन कैमरों में माइक और मोशन डिटेक्टर की सुविधा भी है, जिसके चलते परीक्षा केंद्रों की हर गतिविधि पर बोर्ड की नजर बनी हुई है और आवाज भी सुनी जा रही है।ऑ

परीक्षा केंद्रों के एग्जामिनेशन कॉम्प्लेक्स में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इनके जरिए परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों और परीक्षा स्टाफ की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। ऐसे में नकल या किसी अन्य अनियमितता की कोशिश करने वालों पर बोर्ड की सीधी नजर रहेगी।
कैमरों में लगे माइक के कारण परीक्षा केंद्रों में होने वाली गतिविधियों के साथ-साथ आवाज पर भी निगरानी रखी जा रही है, जबकि मोशन डिटेक्टर गतिविधियों को मॉनिटर करने में मदद कर रहे हैं। बोर्ड की इस व्यवस्था का उद्देश्य सप्लीमेंट्री परीक्षाओं को पारदर्शी तरीके से करवाना और नकल पर प्रभावी रोक लगाना है।

सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का लिखित चरण 18 सितंबर तक चलेगा, जबकि 19 से 22 सितंबर तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। पंजाब भर में विभिन्न स्कूलों और संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें एसओआई सेक्टर 32, मल्टीपर्पज स्कूल और पीएयू स्कूल भी शामिल हैं। पूरे पंजाब में परीक्षा केंद्रों पर CCTV निगरानी व्यवस्था लागू होने से परीक्षा प्रक्रिया पर बोर्ड की लगातार नजर बनी रहेगी। नकल करने या परीक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों की हर गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड होगी और बोर्ड तक इसकी जानकारी पहुंच सकेगी।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!