हरीश चौधरी ने Tweet कर विरोधियों पर किए प्रहार, कही यह बात

Edited By Kalash,Updated: 05 Mar, 2022 10:19 AM

harish chaudhary attacked the opponents by tweeting

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पंजाब कांग्रेस मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने आज अपने विरोधियों पर ट्वीट के जरिए प्रहार किया है। सोशल मीडिया तथा अपने ट्विटर हैंडल

जालंधर (धवन): कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पंजाब कांग्रेस मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने आज अपने विरोधियों पर ट्वीट के जरिए प्रहार किया है। सोशल मीडिया तथा अपने ट्विटर हैंडल पर डाले विचारों में हरीश चौधरी ने कहा कि 'बराबरी नहीं कर सकते तो बदनाम करना शुरू करते हैं, बदनामी से बदनाम कर सकते हो, नाकाम नहीं।' हरीश चौधरी को पिछले कुछ समय से राजस्थान व पंजाब के कुछ विरोधियों द्वारा निशाने पर लिया जा रहा था।

यह भी पढ़ें : राज्य सरकार का सराहनीय कदम, यूक्रेन से 225 विद्यार्थियों की हुई वतन वापसी

PunjabKesari

ट्वीट के जरिए हरीश चौधरी ने यह संकेत अपने विरोधियों को दिया है कि चाहे वह उन्हें कितना ही बदनाम क्यों न कर लें पर इसका यह अर्थ नहीं है कि वह उन्हें राजनीति के क्षेत्र में विफल बना देंगे। हरीश चौधरी पिछले कुछ वर्षों से लगातार राजस्थान से राष्ट्रीय राजनीति में उभर कर सामने आए हैं। राजस्थान में हरीश चौधरी मंत्री पद पर भी विराजमान रहे। उसके बाद राहुल गांधी ने उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया।

यह भी पढ़ें : पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी ने किया किसान मेलों का ऐलान, इस तारीख से होंगे शुरु

राष्ट्रीय महासचिव बनाने के बाद राहुल ने हरीश चौधरी को पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस की बागडोर भी सौंप दी तथा उनके कंधों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डाली गई। हरीश चौधरी ने पंजाब प्रभारी बनने के बाद विधानसभा चुनावों में टिकट वितरण में भी अहम भूमिका अदा की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, ओ.पी. सोनी व अन्य के साथ उनका तालमेल अच्छा रहा।

यह भी पढ़ें : पंजाब विधानसभा चुनाव : नतीजों को लेकर अनिश्चितता की स्थिति, आंकलन में जुटी कांग्रेस

इस दौरान कुछ विरोधियों ने उन पर सियासी प्रहार भी किए। इसके बावजूद हरीश चौधरी ने अभी तक न तो राजस्थान और न ही पंजाब के विरोधियों को कोई जवाब दिया था पर आज ट्वीट के जरिए उन्होंने जवाब देने की कोशिश की है। कांग्रेसी यह देख रहे हैं कि उन्होंने राजस्थान में अपने विरोधियों को जवाब दिया है या फिर पंजाब में।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!