Edited By VANSH Sharma,Updated: 14 Sep, 2026 10:45 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास ‘संत कबीर कुटीर’ में कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवाने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मान साहिब ने ‘नकली पगड़ी’ को लेकर जो बात कही है, वह बेहद दुखद और...
चंडीगढ़ / जालंधर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास ‘संत कबीर कुटीर’ में कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवाने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मान साहिब ने ‘नकली पगड़ी’ को लेकर जो बात कही है, वह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।
नायब सिंह सैनी ने कहा, “मान साहिब, हमारे लिए पगड़ी गुरु साहिबान के सम्मान का प्रतीक है। हमारे लिए यह श्रद्धा, विश्वास और सम्मान का विषय है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि पगड़ी हमारे गुरु साहिबान द्वारा दी गई परंपरा है। हमारे गुरु साहिबान द्वारा दी गई शिक्षाओं पर चलते हुए ही हम अपनी सरकार चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर भगवंत मान इस पगड़ी को नकली बता रहे हैं तो भगवंत मान उस स्थान पर जाकर माफी मांगनी चाहिए, जहां हमारे गुरु साहिबान ने यह दस्तार सजाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मान साहिब पंजाब के लोगों से माफी मांगें। उन्होंने पंजाब की जनता का अपमान किया है। उन्हें गुरु साहिबान और पंजाब की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे गुरु साहिबान की शहादतों की बदौलत ही आज हम यहां बैठे हैं। इस मौके पर पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।