Edited By Kalash,Updated: 01 Mar, 2022 04:44 PM

पावरकॉम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिजली बोर्ड ने एक खपतकार को लाखों का बिल भेज दिया। बिल देख कर खपतकार के होश उड़ गए
जीरकपुर (गुरप्रीत): पावरकॉम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिजली बोर्ड ने एक खपतकार को लाखों का बिल भेज दिया। बिल देख कर खपतकार के होश उड़ गए। परिवार ने बिजली बोर्ड से बिल ठीक करने की मांग की है। आपको बता दें कि पावरकॉम ने गांव भबात के निवासी बलवंत सिंह पन्नू को 88 लाख 26 हजार 73 रुपए का बिल भेजा है।
यह भी पढ़ें : नवजोत सिद्धू ने बी.बी.एम.बी. मुद्दे पर केंद्र सरकार का घेरा, लगाए ये आरोप
बलवंत सिंह पन्नू ने बताया कि सभी राजनीतिक पार्टियों की तरफ से चुनाव से पहले लोगों को लुभाने के लिए कई वादे किए गए थे। इसके साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों की तरफ से जहां बिजली दरों में कटौती की जाएगी, वही बिजली के मुद्दे को लेकर लोगों को राहत देने का भी ऐलान किया गया पर अब चुनाव खत्म होने के बाद पावरकॉम की तरफ से 2852 युनिटों का 88 लाख 26 हजार 73 रुपए बिल उनके घर भेज दिया है। बिल देख कर परिवार के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here