बिजली खपतकारों के लिए खतरे की घंटी! जल्दी करें ये काम नहीं तो पावरकॉम द्वारा...

Edited By Kalash,Updated: 08 Mar, 2026 10:27 AM

electricity consumer alert

अलग-अलग इलाकों में स्पेशल टीमें तैनात की जाएंगी।

जीरकपुर (धीमान): जीरकपुर इलाके में पावरकॉम द्वारा बिजली बिलों की बकाया रकम वसूलने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत एक महीने के अंदर डिफॉल्टर खपतकारों से करीब  6 करोड़ 68 लाख रुपये की वसूली की गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस मुहिम की के कारण बकाया रकम में काफी कमी आई है और खपतकार भी अपनी बकाया रकम जमा करवाने के लिए आगे आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 31 जनवरी तक जीरकपुर इलाके में बिजली बिलों की कुल बकाया रकम करीब 62 करोड़ रुपये थी। पावरकॉम द्वारा शुरू की गई सख्त रिकवरी मुहिम के बाद यह रकम अब घटकर करीब 55 करोड़ रुपये रह गई है।

पावरकॉम के एस.डी.ओ. कमर्शियल हेमंत कुमार ने बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों ने इलाके के डिफॉल्टर खपतकारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और बकाया बिलों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिन खपतकारों द्वारा लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करवाए गए थे उनके खिलाफ अब विभाग द्वारा शिकंजा कंसा जा रहा है। रिकवरी मुहिम के तहत विभाग की टीमों द्वारा अलग-अलग इलाकों में जाकर डिफॉल्टर खपतकारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं और उनसे जल्द से जल्द बकाया रकम जमा करने को कहा जा रहा है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी बिल न भरने वाले खपतकारों के बिजली कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई भी की जा रही है।

बिजली सेवाएं जारी रखने के लिए बिल पेमेंट जरूरी 

एस.डी.ओ. हेमंत कुमार ने कहा कि विभाग को खपतकारों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। उनके मुताबिक रोजाना लाखों रुपये की रकम विभाग के खाते में जमा हो रही है जिससे बकाया रकम लगातार कम हो रही है। उन्होंने बताया कि कई खपतकार पुराने बकाया बिल चुकाने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बकाया रकम सिर्फ घरेलू खपतकारों की ही नहीं, बल्कि बड़े कमर्शियल और कई दूसरे तरह के कनेक्शन वालों की भी है। विभाग द्वारा छोटे-बड़े डिफॉल्टर्स की लिस्ट बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, ताकि खपतकारों की आमदन को नुकसान न हो।

रिकवरी मुहिम तेज की जाएगी 

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिजली सेवाओं को ठीक से जारी रखने के लिए समय पर बिल पेमेंट बहुत जरूरी है। इसलिए खपतकारों से अपील की गई है कि वे अपने बिजली बिल समय पर जमा करें ताकि किसी भी तरह की कार्रवाई से बचा जा सके। पावरकॉम ने कहा है कि आने वाले दिनों में रिकवरी ड्राइव को और तेज किया जाएगा और बकाया रकम वसूलने के लिए अलग-अलग इलाकों में स्पेशल टीमें तैनात की जाएंगी। विभाग का मकसद बकाया बिजली बिलों की रकम कम करके बिजली मैनेजमेंट सिस्टम को और मजबूत करना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!