दामाद का शर्मनाक कारनामा, ससुर और साले पर किया जानलेवा हमला

Edited By Kalash,Updated: 11 Mar, 2026 03:05 PM

family dispute clash

पारिवारिक विवाद में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोहियां खास (सुभाष): कांग खुर्द गांव में कल रात हुए पारिवारिक विवाद में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को बेहतर इलाज के लिए जालंधर भेजा गया जबकि एक बुजुर्ग का इलाज लोहियां सिविल अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता सीमा की पत्नी बख्शी ने बताया कि शाम करीब 6 बजे जब उनके पिता जोगिंद्र पाल और भाई सरवन रसोई के बर्तन देने उनके घर पहुंचे, तो उनके पति बख्शी और लगभग 30 साथियों ने उन पर तलवार और लाठियों से हमला किया। उन्होंने बुजुर्ग पिता और भाई को गंभीर रूप से घायल किया और मौके से फरार हो गए। साथ ही जोगिंद्र पाल द्वारा लाए गए बर्तन भी तोड़ दिए गए।

बख्शी ने आरोप लगाया कि इस हमले में उनके 60 वर्षीय पिता का हाथ कट गया, उनके भाई सरवन को सिर पर चोट लगी और पैर टूट गया। उन्होंने यह भी बताया कि उसका पति नशे का आदी है और पिछले दिनों से परिवार पर अत्याचार कर रहा था। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों के पास पिस्तौलें भी थीं लेकिन उनका इस्तेमाल नहीं किया गया, हालांकि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!