पंजाब पुलिस के कारनामे! युवक को पहली मंजिल से फैंका, रीढ़ की हड्डी टूटी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Mar, 2026 07:20 PM

punjab police s exploits young man thrown from first floor

पंजाब के बठिंडा में पुलिस की क्रूरता का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक घर में व्यक्ति को पकड़ने पहुंची पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं।

बठिंडा (विजय वर्मा): जिले के गांव भगता भाई में पुलिस की कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सरपंच की शिकायत पर एक शराबी व्यक्ति को पकड़ने पहुंची पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने उसे पहली मंज़िल से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है और सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है।

परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मी व्यक्ति को पकड़कर मारते-पीटते हुए पहली मंज़िल से नीचे ला रहे थे, इसी दौरान उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया। गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का यह भी कहना है कि पुलिस के तीन मुलाजिम उसे मरा हुआ समझकर मौके से चले गए।

वहीं पुलिस का कहना है कि संबंधित व्यक्ति शराब के नशे में था और संतुलन बिगड़ने के कारण खुद ही नीचे गिर गया। पुलिस का दावा है कि घटना को लेकर तथ्यों की जांच की जा रही है।
  
उधर इस मामले में एसएसपी बठिंडा की ओर से फिलहाल यही कहा गया है कि व्यक्ति शराब के नशे में गिरा था। हालांकि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है और लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी साफ दिखाई दे रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!