चलती ट्रेन में युवक से मारपीट कर लूटपाट, गूगल पे से भी ट्रांसफर करवाए पैसे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Mar, 2026 07:27 PM

punjab youth robbed and beaten on a moving train

दिल्ली-फाजिल्का इंटरसिटी ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक से मारपीट कर लूटपाट किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जीआरपी थाना पुलिस ने इस मामले में दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना से रेल यात्रियों की...

बठिंडा  (विजय वर्मा): दिल्ली-फाजिल्का इंटरसिटी ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक से मारपीट कर लूटपाट किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जीआरपी थाना पुलिस ने इस मामले में दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना से रेल यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार मुक्तसर निवासी राजविंदर सिंह उर्फ राजवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 मार्च को वह राजपुरा से मुक्तसर जाने के लिए दिल्ली-फाजिल्का इंटरसिटी (14507) ट्रेन में सवार हुआ था। जब ट्रेन गोनियाना स्टेशन के पास पहुंची तो चार युवक उसके डिब्बे में चढ़ आए। आरोप है कि युवकों ने पहले उससे मारपीट की और फिर उसके पास से 1500 रुपये की नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया।

पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उसे धमकाकर उसके खाते से गूगल पे के जरिए 500 रुपये भी ट्रांसफर करवा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी जैतो स्टेशन पर उतरकर फरार हो गए। जीआरपी पुलिस ने मामले में सुखबीर सिंह निवासी कोटली अबलू जिला श्री मुक्तसर साहिब और रविंदर सिंह निवासी कोटली अबलू मुक्तसर साहिब को नामजद किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

जीआरपी थाना के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!