गुरुघर के बाहर खूनी झड़प में जमकर चले हथियार, पांच घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Mar, 2026 06:56 PM

five people injured in bloody clash outside gurudwara

थाना कैंट क्षेत्र की फूस मंडी में स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद उस समय खूनी झड़प में बदल गया, जब एक पक्ष ने तलवारों और बरछों से हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल...

बठिंडा (विजय वर्मा): थाना कैंट क्षेत्र की फूस मंडी में स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद उस समय खूनी झड़प में बदल गया, जब एक पक्ष ने तलवारों और बरछों से हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल बठिंडा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को कुछ युवक नशे की हालत में गुरुद्वारा साहिब के अंदर जाने लगे। वहां मौजूद गांव के लोगों ने उन्हें गुरुद्वारा परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई से होते हुए हिंसक झड़प में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने तलवारों और बरछों से हमला कर दिया। हमले में गुरसेवक सिंह, हरविंदर सिंह और जसवंत सिंह सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

थाना कैंट के एसएचओ रघुवीर सिंह ने बताया कि 7 मार्च को डीसीआर के माध्यम से झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जांच में सामने आया कि घायलों पर तलवारों और बरछों से हमला किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों निहाल सिंह, पलविंदर सिंह उर्फ काला और सुखदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पूरे मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!