CCTV तोड़े, शटर उखाड़ा… फिर भी नहीं टूटा ATM, 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Mar, 2026 06:26 PM

atm theft attempt 3 accused arrested

शहर में एक्सिस बैंक रामसारा में ए.टी.एम. से पैसे चुराने की कोशिश में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

रामां मंडी (परमजीत) : शहर में एक्सिस बैंक रामसारा में ए.टी.एम. से पैसे चुराने की कोशिश में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

बैंक रामसारा के प्रबंधक जगजीत सिंह निवासी जुजल ने बताया कि ए.टी.एम. बैंक भवन के बाहर लगी है, जिसके शटर का ताला और अंदर-बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे टूटे हुए थे, जबकि ए.टी.एम. का ताला नहीं टूटा था। एस.एच.ओ. कौर सिंह ने विशेष टीमें गठित कर सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार आरोपियों वार्ड नंबर 1 बाघा रोड राम मंडी निवासी रवि कुमार, रणजीत कुमार व हिमांशु गनोलिया को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह घटना 1 मार्च 2026 और 3 मार्च के बीच की है, जिसमें पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!