एक बच्चे की मां के साथ दरिंदगी, गैंगरेप करने वाले तीन युवकों पर कसा शिकंजा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Mar, 2026 12:10 AM

three youths who brutally gang raped a girl s mother have been arrested

जिले के गांव बज्जोआणा में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला से गैंगरेप के मामले में एक नाबालिग भी शामिल है।

बठिंडा (विजय वर्मा): बठिंडा में एक महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव बज्जोआणा में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला से गैंगरेप के मामले में एक नाबालिग भी शामिल है।

पुलिस अनुसार गांव की एक महिला को शादी का झांसा देकर उसका पड़ोसी जसकरण सिंह रात के समय उसे घर से बाहर ले गया। इसके बाद आरोपित उसे अपने खेतों में बने कमरे में ले गया, जहां पहले से ही उसका साथी जसप्रीत सिंह और एक नाबालिग मौजूद थे। इस दौरान आरोपियों ने एक बच्ची की मां उक्त महिला के साथ गैंगरेप किया और बाद में उसे गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। हालांकि यह घटना 27 और 28 फरवरी की रात को हुई बताई जा रही है, लेकिन थाना नथाणा की पुलिस ने 3 मार्च को तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पीड़ित महिला नथाणा के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!