Edited By Urmila,Updated: 17 Jan, 2022 04:58 PM

पंजाब में होने वाली सभा मतदान के लिए 8 जनवरी को चुनाव कमीशन की तरफ से शेड्यूल का ऐलान किया गया था। इसके तुरंत बाद डी.सी. और कमिश्नर की तरफ से नगर निगम आधिकारियों को 48 ...
लुधियाना (हितेश): पंजाब में होने वाली सभा मतदान के लिए 8 जनवरी को चुनाव कमीशन की तरफ से शेड्यूल का ऐलान किया गया था। इसके तुरंत बाद डी.सी. और कमिश्नर की तरफ से नगर निगम आधिकारियों को 48 घंटों अंदर सभी नाजायज राजनीतिक होर्डिंग्ज खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इसके आधार पर विधानसभा हलका वाइज 7 टीमों का गठन भी किया गया परन्तु एक सप्ताह से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी नाजायज राजनीतिक होर्डिंगों खिलाफ कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी है।
इसका सबूत यह है कि चुनाव कमीशन की तरफ से अपने फेसबुक पर विजिल एप के जरिए पहुंच रही शिकायतों का जो डाटा शेयर किया जा रहा है, उसमें सबसे ज्यादा मामले नाजायज राजनीतिक होर्डिंगों के साथ संबंधित ही आ रहे हैं। हालांकि नगर निगम और जिला प्रशासन की तरफ से इन शिकायतों के आधार पर नाजायज राजनीतिक होर्डिंगों के खिलाफ कार्यवाही करने का दावा किया जा रहा है परन्तु इससे साफ हो गया है नगर निगम की तरफ से तय बाजारी और इश्तिहार ब्रांच के मुलाजिमों की जिन टीमों का गठन किया गया है, उनकी वर्किंग सिर्फ मेन रोड पर ही सीमित है और अंदरूनी इलाकों में लगे हुए गैर कानूनी राजनीतिक होर्डिंगों खिलाफ कार्यवाही करने के लिए शिकायतों का इंतजार किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here