लुधियाना कोर्ट परिसर में शातिर चोर का कारनामा, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Edited By Kalash,Updated: 21 Jun, 2026 10:40 AM

court chamber theft accused arrest ludhiana

जिला कचहरी में वकीलों के चैंबरों की सुरक्षा को धता बताते हुए एक शातिर चोर द्वारा की गई चोरी का मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): जिला कचहरी में वकीलों के चैंबरों की सुरक्षा को धता बताते हुए एक शातिर चोर द्वारा की गई चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद किए हैं।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता वकील राजीव पाल सिंह ने बताया कि उनका चैंबर नंबर 3012 जिला कचहरी परिसर में स्थित है। 4 जून की शाम को करीब 5:30 बजे वे अपना चैंबर बंद करके घर गए थे। अगले दिन, 5 जून की सुबह करीब 9 बजे जब वे वापस लौटे और चैंबर खोला, तो एयर कंडीशनर (AC) चालू नहीं हुआ। जब उन्होंने तकनीशियन की मदद से जांच की, तो पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने चैंबर के बाहर लगे एसी की कीमती कॉपर गैस पाइपें काटकर चोरी कर ली हैं। शिकायत मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अन्य स्रोतों से जांच शुरू की। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने अजय कुमार नामक युवक को इस चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किए गए एक पेचकश और एक प्लास भी बरामद किए हैं।

आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से चैंबर के बाहर लगे एसी के कॉपर पाइपों को निशाना बनाया था ताकि उन्हें कबाड़ के भाव बेचकर पैसे कमाए जा सकें। फिलहाल आरोपी को काबू कर पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!