Ludhiana के इलाके में हाई-वोल्टेज ड्रामा, स्नैचिंग कर भाग रहा युवक चढ़ा लोगों के हत्थे

Edited By Kamini,Updated: 02 Jul, 2026 03:26 PM

snatcher caught by the public

स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे मोटरसाइकिल सवार बदमाशों में से एक को सरेआम जनता ने दबोच लिया।

लुधियाना (राज): महानगर में स्नैचिंग की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। टिब्बा रोड इलाके में कल देर रात उस समय कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ गईं और भारी हंगामा हो गया, जब स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे मोटरसाइकिल सवार बदमाशों में से एक को सरेआम जनता ने दबोच लिया। गुस्साए लोगों का पारा इस कदर चढ़ गया कि उन्होंने पकड़े गए लुटेरे को सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे से रस्सियों से बांध दिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। आधी रात को हुए इस हंगामे का एक लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस पूरी वारदात में सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब खंभे से बंधे आरोपी की लोगों ने तलाशी ली। पकड़े गए शातिर लुटेरे की जेब से एक खिलौना पिस्तौल बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि यह गैंग देर रात को निकलने वाले सीधे-साधे राहगीरों को इसी नकली पिस्तौल के दम पर डराता-धमकाता था और उनसे मोबाइल व नकदी छीन लेता था। लोग इस डमी पिस्तौल को असली समझकर डर जाते थे और अपना कीमती सामान इनके हवाले कर देते थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कल रात करीब 11:30 बजे टिब्बा रोड पर एक व्यक्ति पैदल जा रहा था कि अचानक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 3 से 4 बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसका मोबाइल फोन झपट लिया। मोबाइल छीनकर जैसे ही आरोपी भागने लगे, पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए सरेआम शोर मचा दिया। रात के सन्नाटे में शोर सुनकर आस-पास के घरों से लोग बाहर निकल आए और उन्होंने घेराबंदी करके भाग रहे एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसके 2-3 साथी अपने दोस्त को छोड़ बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को छुड़ाकर तुरंत अपनी हिरासत में ले लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!