'श्री रघुनाथ अस्पताल' के बाहर मनचलों का हाई-वोल्टेज ड्रामा: नर्सों व महिला स्टाफ पर किए गलत इशारे, मचा बवाल

Edited By Vatika,Updated: 19 Jun, 2026 09:41 AM

high voltage drama by rowdies outside  shri raghunath hospital

फिरोजपुर रोड स्थित 'श्री रघुनाथ अस्पताल' के बाहर नर्सों और महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी करने, गलत इशारे

लुधियाना (राज): फिरोजपुर रोड स्थित 'श्री रघुनाथ अस्पताल' के बाहर नर्सों और महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी करने, गलत इशारे बाजी करने और विरोध करने पर सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने का एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी युवक बिना किसी काम के अस्पताल परिसर के आसपास मंडराते थे और मोबाइल से महिला स्टाफ की गैर-कानूनी तरीके से वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे।

अस्पताल के सेक्रेटरी की लिखित शिकायत पर थाना सराभा नगर की पुलिस ने तीन नामजद रसूखदार अरविंद गोयल, नवीन गुप्ता और विनय गुप्ता के खिलाफ निजी संस्था में माहौल खराब करने व महिलाओं की लज्जा को ठेस पहुंचाने के आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में श्री रघुनाथ अस्पताल (लुधियाना) के सेक्रेटरी रजनीश कुमार ने बताया कि कुछ मनचले किस्म के युवक पिछले काफी समय से बिना किसी इलाज या काम के अस्पताल के आसपास चक्कर काटते रहते हैं। ये आरोपी अस्पताल के मुख्य गेट और एंट्री पॉइंट के पास खड़े हो जाते हैं और वहां ड्यूटी पर आने-जाने वाली भोली-भाली लड़कियों, नर्सों और अन्य महिला मेडिकल स्टाफ को गलत नजर (बुरी नीयत) से देखते हैं और उनके साथ अश्लील व गलत इशारेबाजी करते हैं। सेक्रेटरी रजनीश कुमार के मुताबिक, बीती 19 अप्रैल को इन मनचलों ने हदें पार करते हुए नर्सिंग अस्पताल की बिल्डिंग के ठीक बाहर खड़े होकर अपने मोबाइल फोन से वहां से गुजरने वाली युवतियों और स्टाफ की गैर-कानूनी व आपत्तिजनक वीडियो बनानी शुरू कर दी।

जब अस्पताल के चौकस कर्मचारियों और ऑन-ड्यूटी सुरक्षाकर्मियों ने इस बात का कड़ा विरोध किया और उन्हें वीडियो बंद करने को कहा, तो आरोपी तैश में आ गए। आरोपियों ने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया, उनके साथ जमकर हाथापाई की और अस्पताल परिसर के बाहर ही गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं। शोर-शराबा बढ़ने और अस्पताल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद भी आरोपियों के तेवर ढीले नहीं हुए। वे अस्पताल की लड़कियों और नर्सिंग स्टाफ को गंभीर परिणाम भुगतने और दोबारा दिखने पर जान से मारने की सीधी धमकियां देते हुए और गाली-गलौज करते हुए मौके से रफूचक्कर हो गए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!