Edited By Urmila,Updated: 05 Jul, 2026 03:57 PM

अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है।
लुधियाना (राज) : अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। न्यू शिवपुरी इलाके में एक्साइज विभाग ने पुलिस पार्टी के साथ मिलकर एक कबाड़ी के ठिकाने पर रेड की, जहां कबाड़ की दुकान के बाहर पड़े पुराने और खराब फ्रीजों के अंदर से भारी मात्रा में शराब की बोतले बरामद हुई है। हालांकि, पुलिस की रेड की भनक लगते हुए आरोपी तस्कर इधर उधर गलियों में भाग खड़े हुए। लेकिन, पुलिस ने मौके से शराब की बोलतें शराब कर अपने कब्जे में ले ली है। फिलहाल, इस मामले में थाना दरेसी की पुलिस ने आरोपी तस्कर चेतनपुरी और काका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह देख रही है कि कबाड़ की दुकान चलाने वाले व्यक्ति का का इसमें कोई हाथ है या नहीं। क्योंकि, उसकी दुकान के बाहर पड़ी फ्रीजों में ही बोतलें मिली है। फिलहाल जांच चल रही है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि न्यू शिवपुरी में तस्कर भारी मात्रा में शराब लेकर बेचने की फिराक में खड़े है। इसके बाद पुलिस ने एक्साइज विभाग के साथ मिलकर न्यू शिवपुरी स्थित एक कबाड़ी की दुकान के बाहर रेड की। जहां से आरोपी तो पुलिस को देखकर फरार हो गए। लेकिन, पुलिस को मौके से करीब 200 बोतल शराब और दस लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here