भारत-पाक बॉर्डर के पास खेत में मिला पुराना बम, सेना और पुलिस ने संभाला मोर्चा

Edited By Vatika,Updated: 14 Jul, 2026 12:24 PM

old bomb found in a field near the india pakistan border

पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुसैनीवाला के पास स्थित गांव झुग्गे हजारा सिंह

फिरोजपुर (कुमार, मल्होत्रा, परमजीत): पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुसैनीवाला के पास स्थित गांव झुग्गे हजारा सिंह ढाणी के खेतों से सोमवार सुबह एक पुराना बम बरामद हुआ। सूचना मिलते ही भारतीय सेना और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बम को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, सुबह जब हुसैनीवाला बॉर्डर के पास खेतों में मजदूर काम कर रहे थे, तभी उन्हें मिट्टी में दबा हुआ यह बम दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना भारतीय सेना और फिरोजपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सेना की बम निरोधक (Bomb Disposal) टीम मौके पर पहुंची और बम को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!