Edited By Vatika,Updated: 26 Sep, 2026 03:11 PM

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के जरिए ड्रोन से हेरोइन की तस्करी की कोशिश को बीएसएफ और एंटी
फिरोजपुर: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के जरिए ड्रोन से हेरोइन की तस्करी की कोशिश को बीएसएफ और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) फिरोजपुर रेंज ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान नाकाम कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए ऑपरेशन में टीम ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 20 पैकेट हेरोइन बरामद हुई है, जिसका कुल वजन करीब 20 किलो बताया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन की बड़ी खेप भारत भेजी जा सकती है। सूचना के आधार पर बीएसएफ और एएनटीएफ फिरोजपुर रेंज की टीम ने संयुक्त रूप से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन के दौरान टीम ने दो संदिग्ध नशा तस्करों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 पैकेट बरामद किए गए। इनमें हेरोइन होने की बात सामने आई है। सभी पैकेटों का कुल वजन करीब 20 किलो बताया जा रहा है।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।