अरविंद केजरीवाल की CBI आगे पेशी को लेकर सी.एम. मान का बड़ा बयान

Edited By Urmila,Updated: 16 Apr, 2023 02:12 PM

cm regarding arvind kejriwal s further appearance in cbi

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में रविवार को सी.बी.आई. सामने पेश हुए।

चंडीगढ़/नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में रविवार को सी.बी.आई. सामने पेश हुए। अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने के लिए पंजाब के मंत्रियों और नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं। केजरीवाल से पूछताछ के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में लीडरशिप द्वारा दिल्ली में धरना दिया जा रहा है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल से सी.बी.आई. द्वारा पूछताछ की जा रही पूछताछ को लेकर भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी कैसे बन गई, यह बीजेपी को बर्दाश्त नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश के ऐसे क्रांतिकारी नेता हैं, जिन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से राजनीति की शुरूआत की और राजनीति की दिशा बदल दी।

दिल्ली की जनता ने दो बार बीजेपी को हराया और फिर एम.सी.डी. में भी हराया और आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कि क्योंकि आप ईमानदार है। पंजाब में भी जनता ने आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से जिताया है। दिल्ली में भी  एक रुपए का भी कर्ज नहीं लिया। दिल्ली में बिजली फ्री कर दी, शानदार ढंग से स्कूल बनवाए। नौकरियां मिलने लगीं और दिल्ली का बजट तीनगुना हो गया। अगर कोई माफिया बनाया होता तो दिल्ली में ऐसी गतिविधियां नहीं होतीं।

भगवंत मान ने कहा कि आज पंजाब में सरकार बने हुए 13 महीने हो चुके हैं। पंजाब में 28 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। स्कूल ऑफ एमिनेंस खुल रहे हैं।  किसानों की खराब हुई फसल का मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने रेत माफिया, भूमाफिया और ट्रांसपोर्ट माफिया की लीकेज खत्म कर सारा पैसा खजाने में डाल रहे हैं और खजाने में से लोगों पर खर्च कर रहे हैं। यही बात अब बीजेपी की ओर से बर्दाश्त नहीं की जा रही है। किसी ने मोदी कोजा यह कह दिया कि जिसनेअस्पताल बनवाए हैं उसे अंदर कर दो। वाले  तब सतेंद्र जैन को अंदर कर दिया, बाद में मनीष सिसोदिया को अंदर कर दिया। हमें गिरफ्तारी का कोई डर नहीं है। यह लोकतंत्र नहीं बल्कि तानाशाही है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को शराब घोटाला मामले में  सी.बी.आई. सामने पेश हुए थे। इस बीच सी.बी.आई. दफ्तर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। केजरीवाल शराब नीति के मामले में सी.बी.आई. के सवालों का सामना करेंगे। सी.बी.आई. केजरीवाल से आबकारी नीति बनाने की प्रक्रिया और अन्य आरोपियों के बयानों को लेकर भी पूछताछ हो सकती है। एजेंसी आबकारी नीति तैयार करने में उनकी अहम भूमिका पर भी सवाल उठा सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!