बड़ी खबरः 40 वर्ष पुरानी और सबसे बड़ी स्लम कालोनी पर चला बुलडोजर (तस्वीरें)

Edited By Urmila,Updated: 01 May, 2022 12:59 PM

big news bulldozers run on 40 years old and biggest slum colony photos

चंडीगढ़ की सबसे बड़ी और पुरानी स्लम कालोनी नंबर-4 पर रविवार को बुलडोजर चला दिया गया। यह कालोनी 80 एकड़ में फैली हुई है। इस...

चंडीगढ़ (राजिन्दर, भगवत): चंडीगढ़ की सबसे बड़ी और पुरानी स्लम कालोनी नंबर-4 पर रविवार को बुलडोजर चला दिया गया। यह कालोनी 80 एकड़ में फैली हुई है। इस कालोनी में तकरीबन 5 से 6 हजार झुग्गियां थी।

PunjabKesari

यह कार्यवाही सुबह 5बजे की गई। इस दौरान कई महिलाएं बहुत भावुक हो गई और सरकार के इस फैसले से नाखुश नजर आईं। लोगों का कहना था कि अब वह कहां जाएं। इस सम्बन्धित पुलिस की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए थे और किसी को भी कालोनी के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। कालोनी अंदर 10 से ज्यादा बुलडोजर कालोनी को तोड़फोड़ का काम कर रहे हैं।

PunjabKesari

इस मौके 2000 से ज्यादा पुलिस मुलाजिमों और पैरा मिलिट्री फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है। प्रशासन के आधिकारियों मुताबिक यह जमीन प्रशासन के जंगलात और इंजीनियरिंग विभाग की है।

PunjabKesari

इस जमीन का ज्यादातर कब्जा जंगलात विभाग का है। ऐसे में यहां किये गए गैर कानूनी कब्जों को हटाकर इस जमीन को खाली कराने के बाद इंजीनियरिंग विभाग इस पूरी जमीन की फेसिंग करके जंगलात विभाग को इसका कब्ज़ा दिया जाएगा। इस दौरान कालोनी में रहने वाली महिलाएं रोतीं हुई दिखाई दीं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!