पंजाब कैबिनेट में फेरबदल को लेकर बड़ी खबर, कैप्टन के मीडिया सलाहकार ने किया ट्वीट

Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Sep, 2021 02:11 PM

big news about reshuffle in punjab cabinet captain s media advisor tweeted

बता दें कि लम्बे समय से चर्चा का बाज़ार गर्म था कि किसी समय पर भी पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हो सकता है। कैप्टन के मीडिया.....

चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट में फेरबदल को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल की तरफ से एक ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में कहा गया कि पंजाब कैबिनेट में किसी तरह का फेरबदल नहीं हो रहा। अपने टवीट में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश रावत के बीच हुई बैठक में कैबिनेट फेरबदल के मुद्दे को नहीं उठाया गया। ऐसे में किसी मंत्री को हटाने या बरकरार रखने का सवाल पैदा ही नहीं होता। कैबिनेट में कोई भी बदलाव उचित समय पर सही सलाह के बाद ही होगा। 

PunjabKesari

बता दें कि लम्बे समय से चर्चा का बाज़ार गर्म था कि किसी समय पर भी पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हो सकता है। कैप्टन के मीडिया सलाहकार के इस ट्वीट के बाद अब यह तो साफ है कि यह फेरबदल फिलहाल संभव नहीं है। इसके साथ यह भी बता दें कि रवीन ठुकराल ने अपने ट्वीट द्वारा फेरबदल से इंकार नहीं किया है। उन्होंने अपने ट्वीट के आखिर में लिखा है कि कैबिनेट में कोई भी तबदीली उचित समय पर सही सलाह-मशवरे के बाद ही होगी।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!