बेजुबानों पर बरपा महिला का कहर: डंडे मार-मार कर मार डाले कुत्ते के 2 पिल्ले

Edited By Vatika,Updated: 24 Mar, 2026 08:36 AM

beats two puppy to death with a stick

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला ग्यासपुरा इलाके से सामने आया है,

लुधियाना (राज): इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला ग्यासपुरा इलाके से सामने आया है, जहां एक महिला ने बेदर्दी की सारी हदें पार करते हुए कुत्ते के दो मासूम बच्चों (पिल्लों) को डंडों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में 'हेल्प फॉर एनिमल्स' संस्था की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला रीता देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

'हेल्प फॉर एनिमल्स' संस्था के प्रधान मनी सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उन्हें 22 मार्च को एक युवक का फोन आया था। जिसने सूचना दी कि गली नंबर 5, मक्कड़ कॉलोनी नजदीक सनशाइन स्कूल, ग्यासपुरा में एक महिला, जिसकी पहचान रीता देवी के रूप में हुई है, कुत्ते के दो बच्चों को डंडों से बुरी तरह पीट रही है। संस्था के प्रधान ने बताया कि जब वे कुछ समय बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर दंग रह गए। दोनों पिल्ले दम तोड़ चुके थे।

स्थानीय लोगों से पूछताछ और जांच के दौरान यह साफ हो गया कि उक्त आरोपी महिला रीता देवी ने ही बेरहमी से डंडे मारकर इन बेजुबानों की जान ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचित किया गया। थाना सहनेवाल की पुलिस ने मौके की स्थिति का जायजा लेने के बाद आरोपी महिला के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!