Edited By Vatika,Updated: 23 Mar, 2026 09:42 AM

महानगर में मोटरसाइकिल सवार झपटमारों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
लुधियाना(राज): महानगर में मोटरसाइकिल सवार झपटमारों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
पॉश इलाके घुमार मंडी से माल रोड की तरफ जा रही एक महिला को निशाना बनाते हुए दो अज्ञात नकाबपोश लुटेरे उसका पर्स छीनकर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके।
शिकायतकर्ता महिला वीना कपूर ने पुलिस को बताया कि वह 5 मार्च, 2026 की शाम करीब 4:14 बजे घुमार मंडी सलूजा स्टोर से ई-रिक्शा पर सवार होकर माल रोड की ओर जा रही थी। जैसे ही उसका ई-रिक्शा निरंकारी भवन वाली गली के पास पहुंचा, पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक आए। बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया। पर्स में एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल और 7,000/- रुपये की नकदी थी।