Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Mar, 2026 07:50 PM

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने वाले ए.सी.पी. ट्रैफिक गुरदेव सिंह के नाम पर अब साइबर ठगों ने फर्जी अकाउंट बना दिया है। साइबर ठगों ने गुरदेव सिंह के दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी लगातार भेजनी शुरू कर दी।
लुधियाना (सुरिंदर सन्नी): सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने वाले ए.सी.पी. ट्रैफिक गुरदेव सिंह के नाम पर अब साइबर ठगों ने फर्जी अकाउंट बना दिया है। साइबर ठगों ने गुरदेव सिंह के दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी लगातार भेजनी शुरू कर दी। गुरदेव सिंह को इसकी जानकारी उनके एक दोस्त के माध्यम से मिली, जिसके बाद साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई है।
साइबर ठगों द्वारा बनाए गए फर्जी फेसबुक अकाउंट में गुरदेव सिंह का नाम हिंदी में लिखा गया है जबकि उनके द्वारा संचालित असली फेसबुक अकाउंट में नाम इंग्लिश के अक्षरों में है। फर्जी फेसबुक अकाउंट में साइबर ठगों ने गुरदेव सिंह की कुछ पुरानी तस्वीरों को उठाकर प्रोफाइल तथा कवर तस्वीर में लगाया है। गुरदेव सिंह ने अपनी असली फेसबुक अकाउंट से अलर्ट भी पोस्ट किया है ताकि शरारती तत्व उनके नाम का दुरुप्रयोग ना कर सके। इसके साथ ही साइबर सेल को भी इसकी सूचना दी गई है।
पहले भी कई वरिष्ठ अधिकारियों के बनाए जा चुके हैं फर्जी फेसबुक अकाउंट
बता दें कि इससे पहले भी साइबर ठगों द्वारा पंजाब पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों के फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर कई लोगों से इमरजेंसी में पैसों की मांग भी की गई है। इसमें लुधियाना के कुछ अधिकारियों का नाम भी शामिल है, जिनका फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया था। हालांकि कुछ मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसी फर्जी अकाउंट को तुरंत बंद करवा दिया गया था।
