किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के साथ जुड़े सैंकड़ों किसानों का जत्था दिल्ली रवाना

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Jun, 2021 03:07 PM

batch of hundreds of farmers left for delhi

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के साथ जुड़े होशियारपुर और गुरदासपुर जिलों से संबंधित सैंकड़ों किसानों का बड़ा काफिला..........

होशियारपुर(वरिन्दर पंडित): होशियारपुर के टांडा से किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के साथ जुड़े होशियारपुर और गुरदासपुर जिलों से संबंधित सैंकड़ों किसानों का बड़ा काफिला दिल्ली आंदोलन के लिए रवाना हुआ है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। फोकल प्वाइंट टांडा में इकट्ठा हुए किसानों ने जत्थेबंदी के सीनियर मीत प्रधान सविन्दर सिंह चुताला के नेतृत्व में कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इस दौरान चुताला, टांडा जोन के प्रधान परमजीत सिंह भूल्ला, संत प्रेम सिंह, जोन प्रधान कुलदीप सिंह बेगोवाल, गुरप्रीत सिंह गोपी, हरविन्दर सिंह खुजाला, गुरमुख सिंह आदि वक्तों ने देश व्यापक किसान आंदोलन के लिए किसानों कामगारों को लामबंद किया।

चुताला ने कहा कि किसान कृषि कानून लेकर आने वाली देश की तानाशाह मोदी सरकार के खिलाफ चल रहे संघर्ष दौरान जत्थेबंदी द्वारा इन जिलों से यह तीसरा बड़ा जत्था दिल्ली जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता की परवाह किए बिना ढीठ बनकर बैठी मोदी सरकार के खिलाफ यदि उन्हें 2024 तक भी आंदोलन करना पड़ा तो वह इसके लिए भी तैयार हैं। उनका संघर्ष खेती कानून रद्द करवाने तक जारी रहेगा।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!