Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Jul, 2026 08:49 PM

निकट के गांव जलवेरा के रहने वाले युवा किसान उत्तम सिंह (30) ने कर्ज के चलते गत रात खेत में पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली, जो पिछले कई वर्षों से पट्टे पर ली 4 एकड़ जमीन पर खेती कर रहा था। इस बार उनकी कपास की फसल कमज़ोर थी और अब धान की फसल भी...
बरेटा (सिंगला) : निकट के गांव जलवेरा के रहने वाले युवा किसान उत्तम सिंह (30) ने कर्ज के चलते गत रात खेत में पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली, जो पिछले कई वर्षों से पट्टे पर ली 4 एकड़ जमीन पर खेती कर रहा था। इस बार उनकी कपास की फसल कमज़ोर थी और अब धान की फसल भी कमज़ोर लग रही है, इसलिए उसने व्याकुल होकर खुदकुशी का कदम उठाया। मृतक के चचेरे भाई लखविंदर सिंह ने बताया कि पहले भी वे कर्ज के बोझ तले दबे हुए थे, लेकिन अब फसल कमज़ोर होने के कारण उन्होंने यह खतरनाक कदम उठाकर अपनी जान दे दी।
गौरतलब है कि उत्तम सिंह का विवाह लगभग 3 साल पहले हुआ था और वह पीछे अपनी 3 महीने की बच्ची, पत्नी, माता-पिता को छोड़ गया है। परिवार ने सरकार से उचित सहायता की मांग की।