Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Aug, 2022 04:37 PM
फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में ट्रांसपोर्ट का गोरखधंधा करने वाले तेलू राम की गिरफ्तारी के बाद अब पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू के पी.ए. मीनू (पंकज) मल्होत्रा पर शिकंजा कसने की बात सामने आ रही है।
लुधियाना : फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में ट्रांसपोर्ट का गोरखधंधा करने वाले तेलू राम की गिरफ्तारी के बाद अब पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू के पी.ए. मीनू (पंकज) मल्होत्रा पर शिकंजा कसने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि विजीलैंस ने उक्त पी.ए. के घर पर दबिश दी है, लेकिन पंकज विजीलैंस की कार्रवाई की भनक लगते ही घर से फरार बताया जा रहा है।
बता दें कि विजिलेंस की ओर से जिस तेलू राम को गिरफ्तार किया गया है, मीनू मल्होत्रा व तेलू राम दोनों की आपस में गहरी दोस्ती थी और कई मामलों में इनकी पार्टनरशिप होने की बातें भी सामने आ रही हैं, जिसके चलते विजीलैंस ने उक्त पी.ए. पर भी शिकंजा कसा है।
पता चला है कि मीनू मल्होत्रा खुद को मंत्री का पीए बताता था और इसी बात का फायदा लेकर उसने करोड़ों रुपए की प्रापर्टी भी बना ली थी। जगह-जगह अच्छी खासी जान-पहचान बनाने के बाद कई लोगों के मामले सुलझाने के नाम पर अच्छी खासी सेटिंग कर रखी थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here