गुरुओं और महापुरुषों की यादगार, संघर्ष और आदर्शों को युवाओं के बीच लाना जरूरी:-पूर्व मंत्री कंवर पाल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Feb, 2026 05:28 PM

statement of former haryana minister kanwar pal

अमर शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वारा स्थापित प्रथम सिख राज की राजधानी लोहगढ़ ज़िला यमुनानगर मे बाबा बंदा सिंह बहादुर मेमोरियल की निर्माण सेवा का शुभारम्भ किया गया।

व्यासपुर /यमुनानगर - अमर शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वारा स्थापित प्रथम सिख राज की राजधानी लोहगढ़ ज़िला यमुनानगर मे बाबा बंदा सिंह बहादुर मेमोरियल की निर्माण सेवा का शुभारम्भ किया गया। गुरबाणी के पाठ उपरांत अरदास की गई तथा 'बोले सो निहाल सत श्री अकाल' के जयकारों की गूंज मे विधिवत रुप से पाँच प्यारों ने अपने कर कमलों से पांच ईटे रख कर निर्माण सेवा की शुरूआत की। इस अवसर पर गुरु साहिबान, बंदा सिंह बहादुर, महाराजा रणजीत सिंह के जीवन काल व शासन काल मे अपनाई गई सर्व धर्म सम्भाव की भावना के अनुरूप सनातन धर्म से संबंधित विद्वान् पंडित जी ने भी ईंट रख कर परस्पर संबंधों की नींव को और मज़बूती प्रदान की। 

बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन मनोहर लाल, जिन की धर्मप्रयानता, दूरदर्शियता से इस मेमोरियल की रुपरेखा बनी, की ओर से व हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री व फाउंडेशन के ट्रस्टी कँवर पाल ने भी ईंट रख कर शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रगट की। ओ एस डी प्रभलीन सिंह, कैंथल निवासी फाउंडेशन के ट्रस्टी डा. शिव शंकर सिंह पाहवा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य स बलदेव सिंह कायमपुरी ने भी इंटें रख सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सरकारी अधिकारी, आस पास के ग्रामीण, बिलासपुर, यमुनानगर के श्रद्धालुजनों ने भी अपने श्रद्धा के भाव प्रगट किए।

वास्तव मे लोहगढ़ एक ऐसा ऐतिहासिक स्थल है जहाँ हर कोई नतमस्तक होता है। बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वारा 1710 में सरहिंद पर विजय उपरांत प्रथम सिख राज की घोषणा कर मुगलों को पंजाब की धरती से खदेड़, इसी लोहगढ़ को राजधानी घोषित किया था। यहीं से सर्वभोम सिख राज्य का सिक्का अर्थात करेंसी, राजाग्या के लिए मोहर आदि जारी कर गुरु नानक व गुरु गोबिंद सिंह के हलीमी राज के सपनों को साकार किया था। 

तीन शताब्दियों के बाद ही सही इस पावन स्थान के ऐतिहासिक महत्व को पुन : जागृत करने का श्रेय भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल जी को जाता है, जो स्वयं शहीदों के वारिस है। 
लोहगढ़ यमुनानगर मे बंदा सिंह बहादुर जी के जीवन व अद्वितीय शहादत पर म्यूजियम, मार्शल आर्ट अकादमी, सामूहिक केंद्र, बाबा जी की प्रति मूर्ति, उपलब्ध शस्त्रों व सिक्कों की प्रतिमूर्ति व उनके जीवन पर आधारित लाइट एंड साउंड कार्यक्रम पारदर्शित किये जाने की योजना है।

पूर्व मंत्री एवं बाबा बंदा सिंह बहादुर निगरानी समिति के चेयरमैन कंवर पाल गुर्जर ने इस मौके पर बताया कि  वर्तमान केन्द्रीय मंत्री तथा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विशेष प्रयासों से बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना की गई तथा इतिहास में विशेष महत्व रखने वाले लोहगढ़ स्मारक के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि गुरुओं और महापुरुषों की यादगार, संघर्ष और आदर्शों को युवाओं के बीच लाना चाहिए ताकि उन्हें अपने असली इतिहास के बारे में जानकारी मिल सके कि किस प्रकार गुरूओं व महापुरुषों ने देश, धर्म और न्याय की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गुरुओं व महापुरुषों की जीवनियों को स्कूलों की किताबों में जगह दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से लोहगढ़ स्मारक के विकास के लिये प्रतिबद्ध है ताकि हमारी युवा पीढ़ी व आने वाली पीढियां लोहगढ़ के इतिहास व बाबा बंदा सिंह बहादुर के जीवन, उनके संघर्ष व शहादत के बारे में जान सकें। 

उन्होंने बताया कि हरियाणा में बाबा बंदा सिंह बहादुर से सम्बन्धित काफी स्थान हैं।  बाबा बंदा सिंह बहादुर सिख सेनानायक थे और पहले ऐसे सिख हुए जिन्होंने मुगलों को पराजित कर उनके अजेय होने के भ्रम को तोड़ा।  उन्होंने बताया कि गुरु गोबिन्द सिंह जी के आदेश पर बाबा बन्दा सिंह बहादुर पंजाब गए और सिक्खों के सहयोग से सढ़ौरा, सरहिन्द, राहों सहित अन्य स्थानों पर जीत हासिल करते हुए सतलुज नदी के दक्षिण में सिक्ख राज्य की स्थापना की। उन्होंने खालसा के नाम से शासन भी किया और गुरुओं के नाम के सिक्के भी चलवाये। बाबा बन्दा सिंह बहादुर ने जमींदारी प्रथा का अंत किया और किसानों को जमीने आबंटित कर जागीरदारों और जमींदारों की दासता से मुक्ति दिलाई।

बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य एस.एस. पाहवा ने अपने सम्बोधन में बताया कि बाबा बंदा सिंह बहादुर ने सिख राज की पहली राजधानी लोहगढ़ को बनाया था। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लोहगढ़ को दुनिया के नक्शे पर लाने के विशेष प्रयास किये हैं तथा इसके विकास को प्राथकिता दी। 

इस अवसर पर प्रभलीन सिंह ओएसडी मुख्यमंत्री हरियाणा,बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहागढ़ ट्रस्टी एस.एस. पाहवा, बलदेव सिंह कायमपुरी, बिलासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, मार्केट कमेटी के चेयरमैन विपिन सिंगला, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, नायब तहसीलदार रविंद्र सिंह व कुलदीप सिंह, बीडीपीओ व्यासपुर श्यामलाल, चेयरमैन ठाट सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!