पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह पंचतत्व में विलीन, बेटे ने दी मुखाग्नि

Edited By Vatika,Updated: 24 May, 2022 02:01 PM

tota singh died

शिरोमणि अकाली दल के सीनियर मीत प्रधान, पूर्व कैबिनेट मंत्री और मैंबर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक

मोगा: शिरोमणि अकाली दल के सीनियर मीत प्रधान, पूर्व कैबिनेट मंत्री और मैंबर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जत्थेदार तोता सिंह  का अंतिम संस्कार आज उनकी कोठी के साथ लगते प्लाट में ही किया गया। तोता सिंह (81) का जन्म 2 मार्च 1941 को निहाल सिंह वाला गांव दीदारेवाला में हुआ। 

वहीं तोता सिंह ने 1960 में अपना राजनीतिक जीवन एक सरपंच के तौर पर शुरू किया था। तोता सिंह शिरोमणि अकाली दल के कई पद पर रहे। मोगा से 1997 में पहली बार एम.एल.ए. चुनाव लड़े तोता सिंह पंजाब में पहले शिक्षा मंत्री और फिर कृषि मंत्री भी रहे। 2022 में तीसरी बार धर्मकोट से चुनाव लड़े और इस बार वह हार गए थे। उसके बाद वह काफ़ी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज फोर्टिस अस्पताल मोहाली से चल रहा था। इलाज दौरान 21 मई को उनका देहांत हो गया था।

तोता सिंह का एक बेटा और एक बेटी विदेश में रहते हैं। उनके आने पर ही आज उनका अंतिम संस्कार उनकी कोठी के साथ लगते एक प्लाट में ही किया गया। इस मौके पर सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक नेताओं ने भी शिरकत की और तोता सिंह के पुत्र बरजिन्दर सिंह बराड़ ने मुखाग्नि दी। वहीं इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर बादल, डाक्टर दलजीत सिंह चीमा, प्रेम सिंह चन्दूमाजरा, जनमेजजा सिंह सेखों, बीबी जगीर कौर और बलवंत सिंह रामूवाला, जगमीत सिंह बराड़ आदि पहुंचे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!