विवादों में घिरे ASI की वायरल वीडियो को लेकर जालंधर पुलिस का स्पष्टीकरण, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 25 Sep, 2026 02:53 PM

jalandhar police viral

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो को लेकर जालंधर पुलिस ने स्पष्टीकरण

जालंधर(सोनू): सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो को लेकर जालंधर पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी किया है। वीडियो में परागपुर चौकी इंचार्ज पर कथित तौर पर नशे से जुड़े एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई न करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

 

इस संबंध में ADCP City-2 जालंधर माधवी शर्मा, PPS ने बताया कि मामले की वास्तविक स्थिति अलग है। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर 2026 की शाम गांव नंगल करार खां में दो पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद दोनों पक्ष अस्पताल में भर्ती हुए थे। पुलिस को दोनों पक्षों की MLR (Medico-Legal Report) प्राप्त हुई हैं। इन MLR के आधार पर मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ADCP City-2 ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर नशे से संबंधित जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उनके संबंध में अभी तक पुलिस के सामने कोई तथ्य या शिकायत सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के नशे वाले एंगल की भी गंभीरता से जांच करेगी। यदि जांच के दौरान कोई तथ्य सामने आता है तो उसके अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली किसी भी वीडियो या जानकारी पर बिना तथ्यों की पुष्टि किए विश्वास न करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!